खबरे |

खबरे |

बिहार : व्यक्ति ने तीन बेटियों और पत्नी को उतरा मौत के घाट फिर कर ली आत्महत्या
Published : Jun 14, 2023, 1:00 pm IST
Updated : Jun 14, 2023, 1:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar: Man kills three daughters and wife, then commits suicide
Bihar: Man kills three daughters and wife, then commits suicide

उसने अपने दो बेटों को मारने की कोशिश की लेकिन वे भागने में सफल रहे।

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले मेंदिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग सहित तीन बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली। परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद इलाके में मातम पसर गया.

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि घटना एकनिया गांव में रात करीब डेढ़ बजे हुई। उन्होंने कहा कि ऐसा संदेह है कि मुन्ना यादव ने पहले अपनी पत्नी पूजा देवी और फिर अपनी तीन बेटियों- सुमन (18), आंचल (16) और रौशनी कुमारी (15) को धारदार हथियार से मार डाला।

कुमार ने बताया कि इसके बाद, उसने अपने दो बेटों को मारने की कोशिश की लेकिन वे भागने में सफल रहे। यादव ने फिर अपने घर के बाहर एक पेड़ से फांसी लगा ली।

अमितेश ने कहा कि यादव के दोनों बेटों ने पुलिस को घटनाक्रम के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा ‘‘ यादव के दोनों पुत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार को देर रात करीब डेढ़ जे हुई।’’ उन्होंने कहा, "घटना का कारण ज्ञात नहीं है। पुलिस सभी प्रासंगिक जानकारी एकत्र कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM