खबरे |

खबरे |

पटना में आयोजित होगा वीर नारी सम्मान समारोह, जाने...
Published : Jan 16, 2023, 6:50 pm IST
Updated : Jan 16, 2023, 6:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Veer Nari Samman ceremony will be held in Patna, know...
Veer Nari Samman ceremony will be held in Patna, know...

वीर नारी सम्मान समारोह स्वर्णिम विजय वर्ष पर आयोजित किए जा रहे अनेक कार्यक्रमों के क्रम में एक बृहद और बहुआयामी कार्यक्रम होगा .

पटना : 1971 भारत-पाक युद्ध के 50 साल बाद स्वर्णिम विजय वर्ष का साक्षी बनेगा बिहार, 18 मार्च 2023 को माननीय रक्षामंत्री  राजनाथ सिंह की उपस्थिति में बिहार-झारखंड के शहीद परिवारों की वीर नारियों का सम्मान किया जाएगा । इस अवसर पर बिहार तथा झारखंड के महामहिम राज्यपाल, चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ, थलसेना प्रमुख एवं केंद्र तथा राज्य स्तर के गणमान्य अतिथि, अधिकारी एवं राजनेता उपस्थित रहेंगे ।शहीदों का सम्मान मात्र उनके प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान प्रदर्शित करने का मौका भर नहीं होता, यह अवसर होता है नई पीढ़ी को अपने ऐतिहासिक विरासत से रु-ब–रु कराने का, उन्हें इसका अंग बनाने का और विरासत को सौंपने का, ताकि राष्ट्रभक्ति की लौ अनवरत जलती रहे ।

जो राष्ट्र अपने “विजय” का महोत्सव नहीं मनाती उनकी पीढ़ियाँ अपने ही शौर्य और वीरता से अनभिज्ञ रह जाता है । ऐसे देश राष्ट्रभक्ति रूप-सूत्र में एकता से बहुत दिनों तक जुड़े नहीं रह पाते ।”उपरोक्त कथन इस कार्यक्रम के आधिकारिक प्रेस कांफ्रेंस में इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गुलमोहर मैत्री की सचिव श्रीमती मंजु सिन्हा ने कार्यक्रम की घोषणा और रूपरेखा बताते हुए कहा । कहाँ और कैसा होगा कार्यक्रम : यह कार्यक्रम राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए  देश के अलग-अलग कोने से सेना के वरिष्ठ अधिकारी और शहीदों के परिवार सहित लगभग 3000 विशिष्ट लोगों को आमंत्रण भेजा जा रहा है ।

इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक एवं सैन्य बैंड के प्रदर्शन का भी आयोजन किया जाएगा । वित्तीय योगदान का वितरण : इस कार्यक्रम की रूप-रेखा और प्रस्तावना को मीडिया के सामने रखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं गुलमोहर मैत्री के अध्यक्ष डा. सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा की इस अवसर पर स्वयंसेवी संगठन “गुलमोहर मैत्री” के तत्वावधान में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी के कर कमलों द्वारा प्रत्येक वीर नारी को 2.50 लाख रुपये का वित्तीय योगदान भी दिया जायेगा।

वीर नारी सम्मान समारोह स्वर्णिम विजय वर्ष पर आयोजित किए जा रहे अनेक कार्यक्रमों के क्रम में एक बृहद और बहुआयामी कार्यक्रम होगा .

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM