खबरे |

खबरे |

हर दिन दयनीय होती जा रही है भाजपा की स्थिति, अधिकांश सीटों पर होगी जमानत जब्त: राजीव रंजन
Published : Oct 16, 2023, 5:47 pm IST
Updated : Oct 16, 2023, 5:47 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्होंने कहा कि बिहार में अपनी कमज़ोर स्थिति को भाजपा भी भांप चुकी है |

पटना: आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार राज्य की अधिकांश सीटों पर भाजपा की जमानत जब्त होने की भविष्यवाणी करते हुए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन ने आज कहा है कि बिहार में हर बीतते दिन के साथ भाजपा की हालत बद से बदतर होती जा रही है | साढ़े 9 वर्षों के अपने शासन में जनता के साथ किये एक भी वादा पूरा नहीं करने से आम जनता इनसे ऐसे ही नाराज है और अब जातिगत गणना का विरोध कर इन्होने 36 % अतिपिछड़ों को भी अपने विरोध में कर लिया है | इससे तय है कि भाजपा चाहे कितना भी ज़ोर लगा ले, आगामी चुनाव में यह लोग 2 या 3 सीटों पर ही मुकाबले में रहेगी और अधिकांश लोकसभा सीटों पर इनके प्रत्याशियों के लिए जमानत बचाना भी मुश्किल हो जाएगा | 

उन्होंने कहा कि बिहार में अपनी कमज़ोर स्थिति को भाजपा भी भांप चुकी है | खबरों के मुताबिक राज्य की असलियत बड़े नेताओं के सामने खुल गई है | इसीलिए अमित शाह और जेपी नड्डा यहां के लगातार दौरे कर रहे हैं | उन्हें समझ में आ गया है कि स्थानीय नेता, पार्टी का बन्टाधार करने में तुले हुए हैं | इसीलिए उन्होंने पूरी कमान अपने हाथों में ले ली है | 

जदयू महासचिव ने कहा कि भाजपा के नेता समझ गये हैं कि उनकी सत्ता के गिनती के दिन बचे हुए हैं, इसीलिए इस बात की पूरी संभावना है कि वह उन्माद फ़ैलाने के अपने अंतिम अस्त्र का प्रयोग करने का प्रयास करें | ऐसे भी लोग जानते हैं कि किसी भी राज्य का माहौल बिगाड़ कर वोटों की खेती करने में भाजपा को विशेषज्ञता हासिल है| कई राज्यों को देखें तो इन्होने सामाजिक सद्भावना को बिगाड़ कर ही सत्ता हासिल करने में सफलता प्राप्त की है | आज इनकी इसी राजनीति के कारण मणिपुर झुलस रहा है | वास्तव में धर्म के नाम पर लोगों को लड़वा कर अपना उल्लू सीधा करने में इनका कोई मुकाबला नहीं है | इसलिए सत्ता हाथ से फिसलते देख कर यह उसी दांव को आजमाने का प्रयास करें तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए | लोगों को चाहिए कि उनसे सावधान रहें और यदि कोई भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश करते दिखे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें |

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM