खबरे |

खबरे |

बिहार मे अपराधियों की बहार, नहीं थम रहा है अपराध- विजय कुमार सिन्हा
Published : Oct 20, 2023, 6:45 pm IST
Updated : Oct 20, 2023, 6:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Vijay Kumar Sinha (file photo)
Vijay Kumar Sinha (file photo)

राज्य में राजधानी पटना से लेकर सुदूर देहात तक कोई सुरक्षित नहीं है।

Patna: बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में बढ़ रहे अपराध पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा है कि महागठबंधन सरकार के 14 महिनों मेें राज्य में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, अपहरण की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है।

सिन्हा ने कहा कि सरकार के अपने आँकड़ों के हिसाब से जनवरी 2023 से 31 अगस्त 2023 तक 2 लाख 31 हजार एक सौ बहत्तर अपराधियों को पकड़ा गया है जिसमें 8468 हार्ड कोर अपराधी है।यह आंकड़ा अपने आप राज्य में  हो रहे अपराधों की भयाबहता को परिलक्षित करता है। राज्य में राजधानी पटना से लेकर सुदूर देहात तक कोई सुरक्षित नहीं है।

 सिन्हा ने कहा कि राज्य के 38 जिलों में रोज सत्ता संरक्षण में अपराध पनप रहा है। कई मंत्री पर अपराधिक मुकदमा दर्ज है। कांटी मुजफ्फरपुर जिला के कांटी हत्याकांड में सबूत के बावजूद मंत्री पर प्राथमिकी दर्ज नही की गई। नालंदा, समस्तीपुर, मजुफ्फरपुर, दरभंगा, जहानाबाद, शेखपुरा सहित राज्य के कई जिलों में इस सरकार के कार्यकाल में 6000 से अधिक लोग अपराधियों के गोली के शिकार हुए है लेकिन कई मामलों में पुलिस द्वारा एफ0 आई0 आर0 तक नहीं किया गया है।

 सिन्हा ने कहा कि अपराधी अपना लक्ष्य निर्धारित कर अपने शिकार को पहले सूचना देते हैं।वह व्यक्ति थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराता है।लेकिन पुलिस घटना के अंजाम तक प्रतीक्षा करती है और अपराधियों से राशि उगाही करती है।पूर्णिया औऱ रोसड़ा में ऐसे ही हुआ है।जंगलराजवालों के समय अपराधी बेलगाम थे।अब गुण्डाराज के समय अपराधी औऱ पदाधिकारी सभी वेलगाम हैं।नेता प्रतिपक्ष के नाते पीड़ितों के परिवार को सांत्वना देने औऱ ढाढ़स बंधाने हम जाते हैं।वहां जाकर जब पुलिस अधिकारियों को फोन करते हैं तो कोई फोन नहीं उठाते हैं।जब नेता प्रतिपक्ष के साथ इनका यह वर्ताव है तो आमजनों के साथ इनके बर्ताव की कल्पना करना असहनीय है।पुलिस महानिदेशक मौन हैं।

 सिन्हा ने कहा कि अपराध रोकने के लिये सरकार के पास कोई व्यवस्था नहीं है। सरकारी आँकडा के अनुसार प्रत्येक माह लगभग 30000 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है जो दर्शाता है कि राज्य में अपराध की वारदातों में किस प्रकार बृद्धि हो रही है।थाने का काम अपराधियों से वसूली का रह गया है।पुलिस गृह विभाग के अधीन है जिसके मंत्री मुख्यमंत्री हैं।उन्हें विभाग को देखने की फुर्सत नहीं है।

 सिन्हा ने कहा कि शराब, बालू और जमीन माफियाओं ने राज्य में हाहाकार मचा रखा है। इन्हें पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं हैं।  सिन्हा ने कहा कि जबतक सरकार अपराध रोकने हेतु योजनाबद्ध  ढंग से कार्य नहीं करेगी, राज्य के नागरिक असुरक्षित रहेंगे। सिन्हा ने कहा कि अपराध अनुसंधान का भी कार्य शिथिल है।लाखों मामले पुलिस अधिकारियों के पास पड़े हुए हैं।पुलिस का खुफिया तंत्र की विफलता के कारण अपराधी सरेआम घूम रहे हैं।

Location: India, Bihar, Muzaffarpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM