खबरे |

खबरे |

Bihar News: बहन की बारात पहुंचने से पहले घर पहुंचा दोनों भाइयों के शव
Published : Jun 26, 2023, 6:41 pm IST
Updated : Jun 26, 2023, 6:41 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

इस खबर के बाद गांव में सन्नाटा छा गया.

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में बहन की बारात दरवाजे पर पहुंचने वाली थी, लेकिन दो भाइयों की लाशें बारात से पहले ही घर पहुंच गईं. इसके बाद घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रविवार शाम दोनों भाई ब्लेजर खरीदने के लिए बाइक से बाजार गए थे। लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद 23 साल की जूली ने किसी तरह घर की बजाय मंदिर में शादी कर ली. मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के घरदी गांव का है. मृतकों की पहचान छोटू कुमार (18) और सुमित कुमार यादव (20) के रूप में की गई है। दरअसल, 25 जून रविवार को घर पर अनमोल यादव की बेटी जूली की निखिल के साथ शादी की तैयारियां चल रही थीं. रविवार को परिवार समेत गांव के लोग बरात के स्वागत और शाम को दावत की तैयारियों में जुट गए। जूली ने दुल्हन का का जोड़ा पहना हुआ था.

बारात घड़ारी गांव पहुंचने से पहले सड़क दुर्घटना में दुल्हन के भाई छोटू और चचेरी भाई  सुमित की मौत हो गई। इस खबर के बाद गांव में सन्नाटा छा गया.

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM