खबरे |

खबरे |

बिहार: दलाई लामा से मिले नीतीश, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
Published : Dec 30, 2022, 6:45 pm IST
Updated : Dec 30, 2022, 6:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Nitish met Dalai Lama, worshiped at Mahabodhi temple
Nitish met Dalai Lama, worshiped at Mahabodhi temple

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा यहां तिब्बती मठ में ठहरे हुए हैं। नीतीश कुमार अपराह्न करीब 12:40 बजे तिब्बती मठ पहुंचे।

बोध गया (बिहार) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बोधगया में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। दलाई लामा दो साल के अंतराल के बाद यहां आए हैं।

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा यहां तिब्बती मठ में ठहरे हुए हैं। नीतीश कुमार अपराह्न करीब 12:40 बजे तिब्बती मठ पहुंचे। उनकी मुलाकात करीब आधा घंटा चली। इस मुलाकात के बाद, नीतीश कुमार महाबोधि मंदिर गए। कहा जाता है कि भगवान बुद्ध को वहीं ज्ञान प्राप्त हुआ था। अति महत्वपूर्ण लोगों के आगमन के मद्देनजर मंदिर को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

मंदिर में पूजा करने के बाद नीतीश कुमार ने कुछ समय प्रसिद्ध बोधि वृक्ष के पास बिताया, जिसके बारे में कहा जाता है कि बुद्ध ने वहां ध्यान किया था। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत की। 

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर साल, इस समय, बड़ी संख्या में लोग बोधगया आते हैं, जहां वे प्रार्थना करते हैं और प्रवचन सुनते हैं। सदियों पुरानी परंपरा का महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से पालन नहीं किया जा सका... यह फिर शुरू हो गया है। हम दुनिया के अन्य हिस्सों में कोविड मामलों में वृद्धि को लेकर सतर्क हैं।" 

नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि बोधगया आने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। यह हमारे लिए खुशी और गर्व की बात है। लेकिन हालिया तेजी (कोविड मामलों में) के कारण, अधिकारियों को विदेशी नागरिकों की जांच करने का निर्देश दिया गया है।"

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन का दुखद समाचार सुना। सुबह, जैसे ही मुझे इस बारे में पता चला, मैंने शोक संदेश भेजा।"

Location: India, Bihar, Gaya

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM