खबरे |

खबरे |

हरियाणा और पंजाब में ठंड का कहर जारी, लोगों को हो रही परेशानी..
Published : Jan 6, 2023, 12:25 pm IST
Updated : Jan 6, 2023, 12:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Cold havoc continues in Haryana and Punjab, people are facing trouble ..
Cold havoc continues in Haryana and Punjab, people are facing trouble ..

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा का सबसे ठंडा क्षेत्र नारनौल रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में ठंड का कहर शुक्रवार को भी जारी रहने के साथ ही दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा का सबसे ठंडा क्षेत्र नारनौल रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, हिसार में कड़ाके की ठंड के साथ न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 4.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 6.2 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के बलाचौर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 4.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 5.5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में पांच डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान में पिछले कुछ दिनों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस के बीच है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में एक बार फिर कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता में गिरावट आई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM