खबरे |

खबरे |

Punjab Politics News : पंजाब से लापता लोगों में 80% महिलाएं! NCRB की रिपोर्ट पर हरसिमरत बादल ने मान सरकार पर साधा निशाना
Published : Dec 8, 2023, 6:46 pm IST
Updated : Dec 8, 2023, 6:46 pm IST
SHARE ARTICLE
 Harsimrat Badal targets Mann government
Harsimrat Badal targets Mann government

पंजाब में लापता लोगों में 80 फीसदी महिलाएं हैं, जो बेहद चिंता का विषय है.- हरसिमरत बादल

Punjab Politics News ,Harsimrat Badal targets Mann government : शिरोमणि अकाली दल की लोकसभा सदस्य हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB ) के एक आंकड़ें को लेकर पंजाब सरकार को घेरा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि NCRB ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि पंजाब में लापता लोगों में 80 फीसदी महिलाएं हैं, जो बेहद चिंता का विषय है.

हरसिमरत बादल ने आगे लिखा, "यह भी चौंकाने वाली बात है कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को अभी इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देनी है और मानव तस्करी सहित इसके पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच करनी है. इसकी जांच के लिए तुरंत एक आयोग का गठन किया जाना चाहिए." 

पंजाब में एक साल में 927 लड़कियां लापता

हरसिमरत बादल ने अपने पोस्ट के साथ मीडिया रिपोर्ट भी शेयर की है. उनके मुताबिक, पंजाब से हर दिन 3 लड़कियां और एक लड़का गायब होते हैं। पिछले साल 18 साल से कम उम्र के 1113 लड़के-लड़कियों की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुए थे। इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि लापता लोगों में 927 लड़कियां और 127 लड़के शामिल थे. साल 2021 की बात करें तो 1045 लोग लापता हुए, जिनमें 881 लड़कियां और 164 लड़के शामिल थे.

राज्य के 3607 लोग लापता 

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में अब तक 3607 लोग लापता हो चुके हैं, जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. साल 2021 में इन लापता लोगों की संख्या 2494 थी. लापता बच्चों में लड़कियों की संख्या का बढ़ना मानव तस्करी के बढ़ते खतरे का संकेत है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में गुमशुदगी के मामलों में बढ़ोतरी हैरान करने वाली है. बता दें कि हाल ही में  NCRB ने भी पंजाब में अपराध पर एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कहा गया था कि 2021 की तुलना में 2022 में पंजाब में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में कमी आई है।

(For more news apart from Punjab Politics News in Hindi ', stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM