खबरे |

खबरे |

स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, तनाव दूर करने के लिए योग करें: भगवंत मान
Published : Jun 20, 2023, 1:32 pm IST
Updated : Jun 20, 2023, 1:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Make health a priority, do yoga to relieve stress: Bhagwant Mann
Make health a priority, do yoga to relieve stress: Bhagwant Mann

21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को लोगों से सेहत पर अधिक ध्यान देने का आग्रह करते हुए योग के फायदे गिनाए। जालंधर में आयोजित ‘सीएम दी योगशाला’ (मुख्यमंत्री की योगशाला) कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय विधा है जो तनाव और अवसाद को दूर करने में मददगार हो सकता है।

इस अवसर पर मान के साथ करीब 15,000 लोगों ने योगाभ्यास किया। इनमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा भी शामिल थे। लोगों से सेहत को अधिक तवज्जो देने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि व्यक्ति स्वस्थ है तो उसके काम में भी सकारात्मकता रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान ने हमें यह जीवन दिया है और हमें इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।’’ मान ने कहा कि लोगों को सादा जीवन अपनाने की नसीहत दी और कहा कि गलत आदतों में लिप्त लोगों को समझना चाहिए कि इससे कुछ हासिल नहीं होता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार घोषणा कर चुकी है कि यदि कम से कम 25 लोग अपने मोहल्ला या क्षेत्र में योग सत्र आयोजित करना चाहेंगे तो उन्हें एक दिये हुए नंबर पर ‘मिस्ड कॉल’ देनी है और पंजाब सरकार उन्हें योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराएगी। गौरतलब है कि 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM