खबरे |

खबरे |

केले के रेशों से सैनिटरी पैड बनाने वाले महिला ब्रांड को मिला सर्वश्रेष्ठ सामाजिक पहल पुरस्कार
Published : Feb 1, 2023, 11:02 am IST
Updated : Feb 1, 2023, 11:02 am IST
SHARE ARTICLE
Best social initiative award for women's brand making sanitary pads from banana fiber
Best social initiative award for women's brand making sanitary pads from banana fiber

कंपनी ने बताया कि केले के रेशे और सूती कपड़े से बने इन पैड की कीमत पारंपरिक पैड की तुलना में बहुत कम होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी मासिक धर्म के...

New Delhi: महिलाओं के उस ब्रांड को हाल ही में आयोजित तीसरे ‘मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन भारत सम्मेलन’ में ‘मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी सर्वश्रेष्ठ सामाजिक पहल’ के रूप में सम्मानित किया गया जिसमें सैनिटरी पैड बनाने के लिए केले के रेशों का उपयोग किया गया है।

माता अमृतानंदमयी मठ की परियोजना के तहत निर्मित पुन: इस्तेमाल किए जा सकने वाले ‘सौख्यम' पैड देश के विभिन्न राज्यों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जाते हैं।

कंपनी ने बताया कि केले के रेशे और सूती कपड़े से बने इन पैड की कीमत पारंपरिक पैड की तुलना में बहुत कम होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी मासिक धर्म के दौरान कपड़े के सैनिटरी पैड के इस्तेमाल को स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर बताते हैं।.

‘हील फाउंडेशन’ के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. स्वदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘पांच साल पहले ‘वाटरएड इंडिया’ और ‘यूनिसेफ’ ने एक सर्वेक्षण के बाद दावा किया था कि स्कूलों में शौचालय और सैनिटरी पैड न होने के कारण दक्षिण एशिया में एक तिहाई से अधिक लड़कियां स्कूल नहीं जातीं।’’ सौख्यम पैड को राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ नवोन्मेषी उत्पाद पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया है।

इस परियोजना की पोलैंड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (2018) में भी सराहना की गई थी। नीति आयोग ने पिछले साल ‘सौख्यम’ को ‘वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड’ से सम्मानित किया था।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM