खबरे |

खबरे |

MSME के लिए 9,000 करोड़ रुपये की संशोधित ऋण गारंटी योजना का प्रस्ताव
Published : Feb 1, 2023, 2:12 pm IST
Updated : Feb 1, 2023, 2:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Rs 9,000 crore Revised Credit Guarantee Scheme for MSMEs proposed
Rs 9,000 crore Revised Credit Guarantee Scheme for MSMEs proposed

सीतारमण ने कहा कि बिना दावों वाले शेयरों और लाभांश के दोबारा दावों के लिए एकीकृत आईटी पोर्टल पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आईएफएससी गिफ्ट...

New Delhi: सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए 9,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ एक अप्रैल को संशोधित ऋण गारंटी योजना पेश की जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में बजट पेश करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘देखो अपना देश मुहिम’ शुरू करेगी। सरकार ऋण प्रवाह को सुगम बनाने और वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय वित्तीय सूचना रजिस्ट्री की स्थापना करेगी।

वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय क्षेत्र के नियामकों को मौजूदा नियमों की व्यापक समीक्षा करने के लिए कहा जाएगा।

सीतारमण ने कहा कि बिना दावों वाले शेयरों और लाभांश के दोबारा दावों के लिए एकीकृत आईटी पोर्टल पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आईएफएससी गिफ्ट सिटी में पंजीकरण और मंजूरी के लिए एकल खिड़की तंत्र भी स्थापित करेगी।.

उन्होंने कहा कि कंपनी अधिनियम के अंतर्गत फॉर्म भरने वाली कंपनियों को तेज प्रतिक्रिया देने के लिए एक केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किया जाएगा। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि एकबारगी नई लघु बचत योजना महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र 2025 तक दो साल के लिए उपलब्ध होगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM