खबरे |

खबरे |

निलंबन के खिलाफ भाजपा विधायकों की याचिका पर आज आदेश होगा पारित
Published : Mar 6, 2024, 12:31 pm IST
Updated : Mar 6, 2024, 12:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Order will be passed today on the petition of BJP MLAs against suspension news in hindi
Order will be passed today on the petition of BJP MLAs against suspension news in hindi

निलंबित विधायकों और विधानसभा के वकील को सुनने के बाद 27 फरवरी को याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रख लिया था।

BJP MLAs suspension news in hindi: दिल्ली उच्च न्यायालय बजट सत्र की शुरुआत में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण को बाधित करने के लिए विधानसभा से उनके अनिश्चितकालीन निलंबन को चुनौती देने वाले शहर के सात भाजपा विधायकों द्वारा दायर याचिकाओं पर बुधवार को अपना फैसला सुनाएगा। 

बता दें कि इस मामले में निलंबन के खिलाफ भाजपा के विधायकों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका डाली थी। वहीं विधायकों के निलंबन के बाद भाजपा ने इसको लेकर जमकर विरोध भी किया। वही सदन में हुई कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया था। भाजपा के विधायक विजेंदर गुप्ता ने इस दौरान दिल्ली विधानसभा पर तानाशाही करने के आरोप भी लगाए थे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के सात विधायकों, जिनमें मोहन सिंह बिष्ट, अजय महावर, ओपी शर्मा, अभय वर्मा, अनिल बाजपेयी, जीतेंद्र महाजन और विजेंद्र गुप्ता ने पिछले महीने अदालत का रुख किया और विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने तक विधानसभा से अपने निलंबन को चुनौती दी थी।

वहीं इसको लेकर न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने निलंबित विधायकों और विधानसभा के वकील को सुनने के बाद 27 फरवरी को याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रख लिया था। वही विशेषाधिकार समिति के समक्ष कार्यवाही घोषणा दोपहर 2:30 बजे होने वाली है।

15 फरवरी को दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के शुरुआती दिन उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के दौरान कथित तौर पर टोकाटाकी कर बाधा डालने के आरोप में बीच भाजपा के सात विधायकों को सदन में प्रस्ताव पारित कर निलंबित कर दिया गया था। 

(For more news apart from Order will be passed today on the petition of BJP MLAs against suspension News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM