खबरे |

खबरे |

आबकारी नीति मामला : ईडी ने आप के सांसद संजय सिंह के दो सहयोगियों को किया तलब
Published : Oct 6, 2023, 1:52 pm IST
Updated : Oct 6, 2023, 1:52 pm IST
SHARE ARTICLE
ED summons two associates of AAP MP Sanjay Singh
ED summons two associates of AAP MP Sanjay Singh

दिल्ली की एक अदालत ने आप सांसद को पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह के दो सहयोगियों को पूछताछ के लिए शुक्रवार को तलब किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आप सांसद संजय सिंह के दो सहयोगियों सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी से जांच के दौरान ईडी द्वारा जब्त किए सबूत के बारे में पूछताछ की जाएगी और माना जा रहा है कि उन्हें सिंह के सामने बैठा कर भी सवाल पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि एजेंसी धन शोधन निषेध अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज करेगी। माना जा रहा है कि मिश्रा शुक्रवार को सुबह ईडी के कार्यालय पहुंचे।

दिल्ली की एक अदालत ने सिंह को पांच दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। एजेंसी का आरोप है कि आरोपी कारोबारी दिनेश अरोड़ा ने राज्यसभा के सदस्य सिंह के आवास पर दो बार में दो करोड़ रुपये नगद दिए थे।

सिंह ने इस दावे को खारिज कर दिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन के एक मामले में बुधवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के घर पर छापा मारा था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM