खबरे |

खबरे |

संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की
Published : Jun 8, 2023, 10:50 am IST
Updated : Jun 8, 2023, 10:50 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें छोड़ी और लाठीचार्ज किया।

New Delhi: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बुधवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में किसानों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता और दमन की घटनाएं बढ़ रही हैं। एसकेएम ने एक बयान जारी कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मोहन सराय में जिला प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की।

सूरजमुखी के बीजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकार द्वारा खरीदे जाने की मांग कर रहे किसानों की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध करने पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी सहित नौ नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। चढूनी के आह्वान पर किसानों ने मंगलवार को शाहबाद के पास दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को करीब छह घंटे तक अवरुद्ध कर दिया था। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें छोड़ी और लाठीचार्ज किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे भावांतर भरपाई योजना में सूरजमुखी के बीज को शामिल करने के सरकार के कदम के खिलाफ हैं। इसके तहत सरकार एमएसपी से नीचे बेची गई उपज के लिए 1,000 रुपये प्रति क्विंटल का निश्चित मुआवजा देगी।

प्रदर्शनकारी किसानों ने दावा किया कि सरकार एमएसपी पर सूरजमुखी बीज नहीं खरीद रही है, और इसके चलते उन्हें अपनी उपज निजी खरीदारों को 6,400 रुपये एमएसपी के मुकाबले लगभग 4,000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM