खबरे |

खबरे |

Delhi Fire News: नरेला में फूड प्रोसेसिंग यूनिट में लगी आग, 3 लोगों की मौत, 6 घायल
Published : Jun 8, 2024, 10:13 am IST
Updated : Jun 8, 2024, 10:13 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi Fire News( File Photo)
Delhi Fire News( File Photo)

इमारत से 9 लोगों को बचाया गया और उन्हें नरेला के एसएचआरसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Delhi News:  राष्ट्रीय राजधानी के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार तड़के एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई में आग लगने और उसके बाद हुए विस्फोट में तीन श्रमिकों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी. पुलिस ने बताया कि सुबह 3.35 बजे कॉल मिली कि श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में आग लग गई है. अधिकारी ने बताया कि आग ने फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ कर्मचारी उसमें फंस गए.

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक अधिकारी ने  सुबह करीब 8.30 बजे बताया कि फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम जारी है. उन्होंने कहा कि इमारत से 9 लोगों को बचाया गया और उन्हें नरेला के एसएचआरसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें:  PM Modi Oath Ceremony News: मोदी का शपथ ग्रहण समारोह कल; NDA के18 सांसद भी ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन लोगों  श्याम (24), राम सिंह (30) और बीरपाल (42) को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी का इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक, आग पाइपलाइन से गैस रिसाव के कारण लगने की आशंका है. उन्होंने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.  

(For More News Apart from Delhi Fire News: Fire breaks out in food processing unit in Narela, 3 dead, 6 injured , Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM