खबरे |

खबरे |

ईडी ने कोलकाता में कंपनी परिसर से 1.4 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की
Published : Feb 9, 2023, 4:04 pm IST
Updated : Feb 9, 2023, 4:04 pm IST
SHARE ARTICLE
ED seizes Rs 1.4 crore in cash from company premises in Kolkata
ED seizes Rs 1.4 crore in cash from company premises in Kolkata

ईडी ने कहा, ‘‘इस संपत्ति का बाजार मूल्य 12 करोड़ रुपये से अधिक है।

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कोलकाता की एक कंपनी के परिसर से 1.4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं और एक ऐसे व्यक्ति की पहचान की है जो कथित रूप से ‘‘एक मंत्री के कोयला तस्करी से अर्जित अवैध धन का प्रबंधन कर रहा था।’’ ईडी ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने बुधवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अर्ल स्ट्रीट स्थित गजराज समूह के परिसरों पर छापेमारी की।

ईडी ने कहा कि यह कार्रवाई उस ‘‘विशिष्ट’’ खुफिया जानकारी के आधार पर की गई जिससे पता चला था कि एक ‘‘अत्यधिक प्रभावशाली राजनीतिक नेता’’ अपने ‘‘करीबी विश्वासपात्र’’ मनजीत सिंह ग्रेवाल के जरिये कोयला तस्करी से होने वाली अवैध कमाई को सफेद करने का प्रयास कर रहा है।.

बयान में कहा गया कि जब्त की गई 1.4 करोड़ रुपये की नकदी ‘‘बेहिसाबी’’ थी, जो सालासर गेस्ट हाउस नामक एक संपत्ति के लिए लगभग नौ करोड़ रुपये के कुल नकद भुगतान का हिस्सा थी, जिसकी कीमत ‘‘कम आंकी’’ गई थी।. ईडी ने कहा, ‘‘इस संपत्ति का बाजार मूल्य 12 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, संपत्ति का खरीद मूल्य लगभग तीन करोड़ रुपये दिखाया गया है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM