खबरे |

खबरे |

PM की डिग्री पर टिप्पणी: अदालत का केजरीवाल, संजय सिंह के खिलाफ मानहानि मामले में कार्यवाही पर रोक से इनकार
Published : Aug 11, 2023, 3:59 pm IST
Updated : Aug 11, 2023, 3:59 pm IST
SHARE ARTICLE
cm kejriwal (file photo)
cm kejriwal (file photo)

न्यायाधीश ने कहा, "आपको उपस्थित रहना होगा...आप अदालत में पेश होने से बच रहे हैं।"

अहमदाबाद: गुजरात हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री पर टिप्पणी के संबंध में गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर रोक लगाने की आप नेता अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

दोनों नेताओं के खिलाफ यहां एक मेट्रोपोलिटन अदालत में चल रही मानहानि की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार करते हुए न्यायमूर्ति समीर दवे ने कहा कि दोनों ने पहले सत्र अदालत को आश्वासन दिया था कि वे अपने बयान दर्ज कराने के लिए मेट्रोपोलिटन अदालत के समक्ष उपस्थित रहेंगे। 

न्यायाधीश ने कहा, "आपको उपस्थित रहना होगा...आप अदालत में पेश होने से बच रहे हैं।"

इससे पहले एक मेट्रोपोलिटन अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सिंह को प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री के संबंध में उनके "व्यंग्यात्मक" और "अपमानजनक" बयान पर गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर मानहानि मामले में 11 अगस्त को तलब किया था।

बाद में आप के दोनों नेताओं ने मानहानि मामले में मेट्रोपोलिटन अदालत के समन को चुनौती देते हुए सत्र अदालत में एक पुनरीक्षण आवेदन दायर किया। हालांकि, सत्र अदालत ने हाल में उनकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्होंने गुजरात उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM