खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दी उन्हें श्रद्धांजलि
Published : Jan 12, 2023, 10:26 am IST
Updated : Jan 12, 2023, 10:26 am IST
SHARE ARTICLE
PM Modi pays tribute to Swami Vivekananda on his birth anniversary
PM Modi pays tribute to Swami Vivekananda on his birth anniversary

स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। PM मोदी आज शाम 4 बजे कर्नाटक में 26वें राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का उदघाटन...

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचार और आदर्श देशवासियों का हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, "स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।"

स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम लगभग चार बजे कर्नाटक के हुब्बल्लि में 26वें राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का उदघाटन करेंगे। इस वर्ष महोत्‍सव का विषय 'विकसित युवा-विकसित भारत' है।

ये कार्यक्रम राष्‍ट्रीय युवा दिवस पर आयो‍जित किया जाता है जो स्‍वामी विवेकानंद की जंयती पर उनके विचारों, शिक्षा और योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।

राष्‍ट्र के प्रतिभावान युवाओं को सशक्‍त और राष्‍ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करना महोत्‍सव का प्रमुख उद्देश्‍य है। इसके तहत एक भारत-श्रेष्‍ठ भारत की भावना के अनुरूप देश की विविधतापूर्ण संस्‍कृति को एक मंच पर लाया जाता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM