खबरे |

खबरे |

अच्छी शिक्षा से समाज से गरीबी दूर करने में मदद मिल सकती है: केजरीवाल
Published : Apr 14, 2023, 5:27 pm IST
Updated : Apr 14, 2023, 5:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Good education can help remove poverty from society: Kejriwal
Good education can help remove poverty from society: Kejriwal

दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) दोनों में आम आदमी पार्टी (आप) सत्तारूढ़ है।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने से गरीबी दूर करने में मदद मिल सकती है। केजरीवाल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर यहां सिविक सेंटर में आयोजित एक समारोह में कहा कि शिक्षक, सफाई कर्मचारी और अन्य कर्मचारी दिल्ली सरकार में अपने समकक्षों की तरह व्यवस्था में सुधार करने के लिए अगले साल "जादू" करेंगे।

दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) दोनों में आम आदमी पार्टी (आप) सत्तारूढ़ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंबेडकर शिक्षा के मूल्य और समाज को गरीबी से ऊपर उठाने तथा लोगों के बीच समानता लाने में इसकी भूमिका को जानते थे। उन्होंने सिविक सेंटर परिसर में आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आइए हम सब मिलकर एक ऐसा भारत बनाएं जहाँ देश के हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले, देश तरक़्क़ी करे और दुनिया का नंबर-1 देश बने।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM