खबरे |

खबरे |

लोकसभा अध्यक्ष बिरला गुरुवार को गोवा विधानसभा के सदस्यों को करेंगे संबोधित
Published : Jun 14, 2023, 1:43 pm IST
Updated : Jun 14, 2023, 1:43 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

इस दौरान वह गोवा में राज्य विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे...

New Delhi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 14 से 16 जून तक गोवा और मुम्बई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोवा में राज्य विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे और मुम्बई में राष्ट्रीय विधि निर्माता सम्मेलन का उद्धाटन भी करेंगे।

लोकसभा सचिवालय से जारी एक बयान के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान बिरला राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई से गोवा राजभवन में मुलाक़ात करेंगे। इसके बाद वह विधानसभा जाएंगे, जहां वह "विकसित भारत 2047: निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका" विषय पर गोवा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे। इस समारोह को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी संबोधित करेंगे।

बयान के अनुसार, बिरला अपनी यात्रा के दौरान गोवा के कानाकोना में स्थित श्री बलराम आवासीय विद्यालय भी जाएंगे। वह एक पुस्तक के विमोचन समारोह में भी भाग लेंगे और श्री बलराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत बने मकानों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपेंगे।

बिरला शुक्रवार 16 जून को मुम्बई जाएंगे जहां वह राष्ट्रीय विधि निर्माता सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन 15 से 17 जून तक आयोजित किया जा रहा है। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM