खबरे |

खबरे |

New Delhi: तीन लड़के बाढ़ के पानी में डूबे
Published : Jul 15, 2023, 10:29 am IST
Updated : Jul 15, 2023, 10:29 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दिल्ली में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मौत का यह पहला मामला है।

New Delhi: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर चौक इलाके में शुक्रवार को बाढ़ के पानी में नहाते वक्त तीन लड़के डूब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि लड़कों की पहचान उत्तर पूर्वी दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी निखिल (10), पीयूष (13) और आशीष (13) के तौर पर की गई है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना अपराह्न करीब दो बजकर 25 मिनट पर मिली, जिसके बाद अग्निशमन कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ तीन बच्चे मेट्रो के एक निर्माण स्थल के पास बने गड्ढे में डूब गए हैं। उन्हें गड्ढे से निकालकर तुरंत बाबू जगजीवन राम स्मारक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’ 

दिल्ली में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मौत का यह पहला मामला है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में बच्चों की मौत पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि हमारी साइट से ऐसी किसी भी घटना की सूचना नहीं है। डीएमआरसी की विभिन्न साइट पर उचित रूप से बैरिकेडिंग की गई है और केवल अधिकृत कर्मियों को प्रवेश दिया जाता है।" दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लड़कों की मौत पर दुख जताया और लोगों को यमुना नदी में आई बाढ़ को लेकर आगाह किया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM