खबरे |

खबरे |

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर नहीं गए मल्लिकार्जुन खड़गे, बताई ये वजह
Published : Aug 15, 2023, 12:58 pm IST
Updated : Aug 15, 2023, 12:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Mallikarjun Kharge did not go to Red Fort on the occasion of Independence Day
Mallikarjun Kharge did not go to Red Fort on the occasion of Independence Day

खड़गे ने पहले अपने आवास और फिर कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया।

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किला नहीं गए। उन्होंने कहा कि आंखों में कुछ दिक्कत और पार्टी मुख्यालय एवं आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के चलते वह लाल किला के समारोह के लिए समय नहीं निकाल सके। खड़गे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। लाल किला में उनके लिए निर्धारित कुर्सी खाली देखी गई।

लाल किला में हुए समारोह से दूर रहने के कारण के बारे में पूछे जाने पर खड़गे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे आंखों में कुछ समस्या है। प्रोटोकॉल के अनुसार, मुझे सुबह अपने आवास पर ध्वजारोहण करना था। इसके बाद मुझे कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहराना था।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘सुरक्षा इतनी कड़ी होती है कि प्रधानमंत्री के निकलने से पहले किसी को जाने नहीं दिया जाता... अगर मैं वहां जाता तो यहां कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाता।’’

खड़गे ने पहले अपने आवास और फिर कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि मौजूदा समय में लोकतंत्र, संविधान और संस्थान, तीनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर अपने एक संदेश में यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) अन्याय के खिलाफ खड़ा होगा और जीतेगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM