खबरे |

खबरे |

‘आप’ के नवनिर्वाचित पार्षद दिल्ली के कोने कोने की सफाई कर रहे हैं: केजरीवाल
Published : Dec 16, 2022, 4:50 pm IST
Updated : Dec 16, 2022, 4:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Newly elected AAP councilors are cleaning every nook and corner of Delhi: Kejriwal
Newly elected AAP councilors are cleaning every nook and corner of Delhi: Kejriwal

केजरीवाल ने हिंदी में किये गये ट्वीट के अलावा अपनी पार्टी की एक महिला पार्षद का पोस्ट साझा किया जिसने अपने वार्ड में एक स्थान की सफाई से पहले और....

New Delhi : आम आदमी पार्टी (आप) के नवनिर्वाचित पार्षद सफाई कर्मचारियों के साथ ‘दिल्ली के कोने. कोने ’ की सफाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह बात शुक्रवार को कही और माना कि सभी पार्षदों को सफाई कार्य में शामिल होना चाहिए।

केजरीवाल ने हिंदी में किये गये ट्वीट के अलावा अपनी पार्टी की एक महिला पार्षद का पोस्ट साझा किया जिसने अपने वार्ड में एक स्थान की सफाई से पहले और इसके बाद की तस्वीर ट्वीटर पर साझा की थी।

दिल्ली नगर निगम का चुनाव गत चार दिसंबर को हुआ था जिसमें आप को 250 में से 134 सीट पर जीत मिली।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘कई दिनों से इस तरह की तस्वीरें कई इलाकों से मिल रही हैं। आप के नवनिर्वाचित पार्षद दिल्ली के कोने. कोने को सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर साफ कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को पहले खराब कहा जाता था, लेकिन अब वे इतना अच्छा काम कर रहे हैं। इसी तरह सभी पार्षदों को अपने क्षेत्र की सफाई में शामिल होना चाहिए।’’

नगर निकाय चुनाव में स्वच्छता आप का एक अहम चुनावी वादा था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM