खबरे |

खबरे |

दिल्ली के यमुना विहार में पार्किंग विवाद में पिता-पुत्र को गोली मारी
Published : Feb 17, 2023, 3:25 pm IST
Updated : Feb 17, 2023, 3:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Father-son shot dead over parking dispute in Delhi's Yamuna Vihar
Father-son shot dead over parking dispute in Delhi's Yamuna Vihar

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वीरेंद्र अग्रवाल को सीने में गोली लगी और उनके बेटे सचिन अग्रवाल के हाथ में गोली लगी।

New Delhi: उत्तर-पूर्व दिल्ली के यमुना विहार में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में लोगों के एक समूह ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वीरेंद्र अग्रवाल को सीने में गोली लगी और उनके बेटे सचिन अग्रवाल के हाथ में गोली लगी। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।

पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार रात को उस वक्त हुई जब पीड़ित एक विवाह समारोह के बाद घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि पड़ोसी की कार सड़क पर इस तरह से खड़ी की गई थी किसी और वाहन के आने-जाने के लिए जगह ही नहीं थी।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरिफ नामक अपने पड़ोसी को अपनी कार हटाने के लिए कहा और इसे लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ। आरिफ के मकान मालिक फुरकान और अन्य स्थानीय लोगों के दखल के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। उन्होंने बताया, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद आरिफ कुछ लोगों के साथ अग्रवाल के आवास पर पहुंचा। झगड़ा बढ़ने पर आरिफ और उसके साथियों ने गोली चला दी जिससे वीरेंद्र और सचिन घायल हो गए।

वीरेंद्र के दूसरे बेटे सौरभ अग्रवाल ने कहा कि समूह ने 10-15 राउंड गोली चलाई। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने घटना के बाद भाग रहे आरिफ के एक साथी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। पुलिस के अनुसार, आरिफ सेकंड हैंड कारों की खरीद-बिक्री का काम करता है और वह सात-आठ महीने पहले ही यहां रहने आया था। मामले में आगे की जांच जारी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM