खबरे |

खबरे |

वजीराबाद जल शोधन संयंत्र का संचालन फिर से शुरू, जल्द ही पूरी क्षमता से करेगा काम : CM केजरीवाल
Published : Jul 17, 2023, 10:52 am IST
Updated : Jul 17, 2023, 10:52 am IST
SHARE ARTICLE
CM Kejriwal (FILE PHOTO)
CM Kejriwal (FILE PHOTO)

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण वजीराबाद संयंत्र के उपकरण को ‘‘सबसे ज्यादा नुकसान’’ हुआ है।

New Delhi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच बंद हुए वजीराबाद जल शोधन संयंत्र ने 54 एमजीडी शोधित जल का उत्पादन शुरू कर दिया है और वह जल्द की अपनी पूर्ण क्षमता से काम शुरू करेगा। इस संयंत्र की 134 एमजीडी (10 लाख गैलन प्रतिदिन) शोधित जल उत्पादित करने की क्षमता है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण वजीराबाद संयंत्र के उपकरण को ‘‘सबसे ज्यादा नुकसान’’ हुआ है।

उन्होंने लिखा, ‘‘वजीराबाद जल शोधन संयंत्र की क्षमता 134 एमजीडी है। इसने 54 एमजीडी शोधित जल का उत्पादन शुरू कर दिया है। इस संयंत्र के उपकरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उम्मीद है कि यह जल्द ही पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर देगा। इंजीनियर चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।’’

यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण पिछले बृहस्पतिवार को तीन जल शोधन संयंत्र-वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला-बंद कर दिए गए थे। ओखला जल शोधन संयंत्र का संचालन शुक्रवार को बहाल हुआ था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM