खबरे |

खबरे |

यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए कोई खतरा नहीं: आतिशी
Published : Jul 17, 2023, 1:35 pm IST
Updated : Jul 17, 2023, 1:35 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दिल्ली में दोपहर 12 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.80 मीटर हो गया, जबकि सुबह 9 बजे यह 205.58 मीटर था।

New Delhi: दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, इसलिए लोग राहत शिविरों में ही रहें।

उन्होंने बताया कि रविवार को हरियाणा के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर थोड़ा बढ़ गया है। आतिशी ने कहा, ''केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि रातोंरात यमुना का जलस्तर 206.1 मीटर तक पहुंच सकता है। लेकिन इससे दिल्ली के लोगों को कोई खतरा नहीं है।''

आतिशी ने ट्वीट किया, ‘‘लेकिन राहत शिविरों में रहने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अभी अपने घरों में वापस न जाएं। जलस्तर खतरे के निशान से नीचे जाने के बाद ही लोग अपने घरों को लौटें।’’

दिल्ली में दोपहर 12 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.80 मीटर हो गया, जबकि सुबह 9 बजे यह 205.58 मीटर था। रविवार की रात जलस्तर 205.52 मीटर था। यमुना के जलस्तर ने बीते सप्ताह 207.49 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 12 जुलाई को यह 208 मीटर को पार कर गया था। यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM