खबरे |

खबरे |

दिल्ली: खुद को ईडी अधिकारी बताकर 3.20 करोड़ रुपये की लूट मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
Published : Oct 17, 2023, 3:40 pm IST
Updated : Oct 17, 2023, 3:40 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

चौथे आरोपी की पहचान हिस्ट्रीशीटर विजय ग्रोवर (41) के रूप में हुई है।

New Delhi: पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से कथित तौर पर 3.20 करोड़ रुपये लूट के मामले में पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता का अपहरण कर लिया और फिर उसके घर में घुस गए तथा बंदूक के दम पर 3.20 करोड़ रुपये लूट लिए थे। इस घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था तथा उसके पास से 1.27 करोड़ रुपये बरामद किए थे।

उन्होंने बताया कि चौथे आरोपी की पहचान हिस्ट्रीशीटर विजय ग्रोवर (41) के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एक बयान में कहा, "हमने उसके पास से 19.5 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और बाकी रकम बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर फोन आया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे जब वह अपने घर के पास सड़क पर खड़ा था तभी एक सफेद कार वहां आई और उसके पास रूक गई। कार से तीन लोग बाहर आए और उसे कार में बैठने के लिए कहा। उन्होंने अपनी पहचान ईडी विभाग के कर्मचारियों के रूप में बताई।" अधिकारी ने बताया कि एक अन्य कार उनका पीछा कर रही थी। आरोपियों ने बंदूक दिखाकर उससे कहा कि संपत्ति बेचकर उसे जो रकम हासिल हुई है उस राशि को वह उन्हें दे क्योंकि सारा पैसा हवाला का है।

अधिकारी कहा, "आरोपी, शिकायतकर्ता रवि को उसके घर ले गए और 3.20 करोड़ रुपये लूट लिए। उन्होंने रवि और उसकी मां का मोबाइल भी छीन लिया और फिर रवि को अपने साथ लेकर मौके से भाग गए और उसे एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया।"

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM