खबरे |

खबरे |

संसद रत्न सम्मान के लिए अधीर रंजन चौधरी, मनोज झा, जॉन ब्रिटास सहित 13 सांसद नामित
Published : Feb 21, 2023, 4:48 pm IST
Updated : Feb 21, 2023, 4:48 pm IST
SHARE ARTICLE
13 MPs including Adhir Ranjan Chowdhary, Manoj Jha, John Britas nominated for Sansad Ratna Award
13 MPs including Adhir Ranjan Chowdhary, Manoj Jha, John Britas nominated for Sansad Ratna Award

सम्मान की संस्थापना करने वाले संस्थान प्राइम प्वायंट फाउंडेशन द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस सम्मान के लिये 13 सांसदों को नामित किया गया है, जिनमें...

 New Delhi; कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, राजद के मनोज झा, माकपा के जॉन ब्रिटास सहित 13 सांसदों को संसद रत्न सम्मान 2023 के लिए नामित किया गया है।

सम्मान की संस्थापना करने वाले संस्थान प्राइम प्वायंट फाउंडेशन द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस सम्मान के लिये 13 सांसदों को नामित किया गया है, जिनमें आठ लोकसभा के, पांच राज्यसभा के सदस्य हैं। इसमें तीन पूर्व सांसद शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस कृष्णामूर्ति की सह अध्यक्षता वाली समिति ने विशेष पुरस्कार की श्रेणी में दो विभाग संबंधी स्थायी समिति और एक विशिष्ठ नेता को भी नामित किया है।

इस समिति में जाने माने सांसद और नागरिक समाज के सदस्य भी शामिल थे।

सम्मान के लिए नामित सांसदों में विद्युत बरन महतो (भाजपा झारखंड), डा. सुकांत मजुमदार (भाजपा, पश्चिम बंगाल), कुलदीप राय शर्मा (कांग्रेस, अंडमान निकोबार), डा. हीना विजय कुमार गावित, गोपाल शेट्टी (भाजपा, महाराष्ट्र), सुधीर गुप्ता (भाजपा, मध्यप्रदेश), डा. अमोल रामसिंह कोल्हे (राकांपा, महाराष्ट्र) शामिल हैं। इन्हें 17वीं लोकसभा में विभिन्न श्रेणियों के तहत उनके प्रदर्शन के आधार पर नामित किया गया है, जिसमें प्रश्न, निजी विधेयक, चर्चा में हिस्सा लेना आदि शामिल है।

इसके अलावा राज्यसभा से वर्तमान सदस्यों में जॉन ब्रिटास, मनोज झा और फौजिया खान को नामित किया गया है। इसके अलावा सेवानिवृत सांसदों की श्रेणी में विशंभर निषाद और छाया वर्मा को नामित किया गया है। संसदीय समिति में वित्त संबंधी समिति (भाजपा के जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली) और परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी समिति (वाईएसआर कांग्रेस वी विजयसाई रेड्डी की अध्यक्षता वाली) को नामित किया गया है। 

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM