खबरे |

खबरे |

दिल्ली नगर निगम अगले तीन महीने में लैंडफिल साइट का निरीक्षण करेगा: शैली ओबेरॉय
Published : Feb 22, 2023, 4:36 pm IST
Updated : Feb 22, 2023, 4:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Shelly Oberoi (फोटो साभार PTI)
Shelly Oberoi (फोटो साभार PTI)

ओबेरॉय ने कहा, “मैं सर्वोच्च न्यायालय को भी धन्यवाद देती हूं, जिसके आदेश के कारण आज शांतिपूर्ण ढंग से महापौर चुनाव हुआ।”

New Delhi: दिल्ली की नवनिर्वाचित महापौर शैली ओबेरॉय ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाला दिल्ली नगर निगम अगले तीन महीने में लैंडफिल साइट का निरीक्षण करेगा। पदभार ग्रहण करने के कुछ मिनट बाद उन्होंने सदन से कहा, “हमें लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम करना होगा।”

ओबेरॉय ने बुधवार को हुए महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हरा दिया। एमसीडी चुनाव होने के बाद तीन बार महापौर चुनाव कराने के प्रयास हुए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

चुनाव के बाद अपने कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए ओबेरॉय ने कुछ सवालों के जवाब दिए और फिर दिल्ली के उप महापौर चुनाव के संचालन की अध्यक्षता करने के लिए वापस सदन में चली गईं। ‘आप’ नेता से जब पूछा गया कि महापौर के तौर पर उनकी प्राथमिकताएं क्या होंगी तो उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को जो 10 गारंटी दी हैं और जो सपने उन्होंने दिल्ली के लिए देखे हैं, हम उन पर काम करेंगे।”

यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के छह सदस्यों का आज चुनाव होगा, तो उन्होंने कहा, 'हां'।

महापौर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को भी धन्यवाद दिया।

ओबेरॉय ने कहा, “मैं सर्वोच्च न्यायालय को भी धन्यवाद देती हूं, जिसके आदेश के कारण आज शांतिपूर्ण ढंग से महापौर चुनाव हुआ।”

उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मैं अपने कार्यकाल में सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी । दिल्ली में कल से आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो जाएगा और अगले तीन महीने में लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया जाएगा।”

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM