खबरे |

खबरे |

उपराज्यपाल ने दिल्ली विधानसभा के ‘फेलो’ को 'अवैध रूप से' किया निष्कासित: आप
Published : Sep 22, 2023, 10:10 am IST
Updated : Sep 22, 2023, 10:10 am IST
SHARE ARTICLE
Lieutenant Governor V.K. saxena (file photo)
Lieutenant Governor V.K. saxena (file photo)

आप ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली का शासन वे लोग नहीं चलाएंगे जो अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हैं।

New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना पर आरोप लगाया कि उन्होंने लोकहित में किए जा रहे कार्यों को बाधित करने के लिए दिल्ली विधानसभा के ‘फेलो’ को ‘‘अवैध रूप से’’ निष्कासित किया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि दिल्ली विधानसभा अनुसंधान केंद्र में ‘फेलो’ के रूप में कार्यरत पेशेवर छह दिसंबर तक अपने पदों पर बने रहेंगे और उन्हें वजीफा दिया जाएगा। इन ‘फेलो’ की सेवाएं विधानसभा सचिवालय द्वारा समाप्त कर दी गई थीं। फैसले का स्वागत करते हुए आप ने कहा कि सक्सेना अपनी शक्तियों का 'मनमाने ढंग से दुरुपयोग' कर रहे हैं।

आप ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली का शासन वे लोग नहीं चलाएंगे जो अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हैं। और तथ्य यह है कि उपराज्यपाल ने कानूनों के खिलाफ जाकर ‘फेलो’ को निष्कासित किया था। यह सबकुछ दिल्लीवासियों के हित में किए जा रहे कार्यों को बाधित करने के लिए चलाए गये अभियान का एक हिस्सा था।’’

उपराज्यपाल के आदेश के अनुसार दिल्ली विधानसभा के ‘रिसर्च फेलो’ के रूप में कार्यरत लोगों के अनुबंध पांच जुलाई को समाप्त कर दिये गये थे। इसे 17 ‘फेलो’ ने दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM