खबरे |

खबरे |

एमसीडी चुनाव से पहले ‘आप’ की पार्षद भाजपा में शामिल
Published : Apr 24, 2023, 2:57 pm IST
Updated : Apr 24, 2023, 2:57 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP councilor joins BJP ahead of MCD elections
AAP councilor joins BJP ahead of MCD elections

दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने 134 वार्डों में जीत हासिल कर भाजपा को मात दी थी।

 New Delhi: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव से पहले द्वारका सी. वार्ड से आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद सुनीता सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। एमसीडी के महापौर और उप महापौर पदों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होना है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता का पार्टी में स्वागत करते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ में आम स्वयंसेवकों के साथ ‘‘बंधुआ मजदूर’’ जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सुनीता के ‘आप’ छोड़ कर भाजपा में शामिल होने का हालांकि आगामी महापौर चुनाव पर बहुत कम असर होगा।

दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने 134 वार्डों में जीत हासिल कर भाजपा को मात दी थी। भाजपा ने 250 वार्ड में से 104 में जीत दर्ज की थी। सुनीता के अलावा ‘आप’ से पूर्व में, बवाना वार्ड के पार्षद राम निवास भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।.

पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि आप के कई अन्य नेता घुटन महसूस कर रहे हैं और उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है। सुनीता ने कहा कि उनके भाजपा खासकर वर्मा के साथ घनिष्ठ संबंध हैं और उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने की इच्छा व्यक्त की।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM