खबरे |

खबरे |

20 Years of Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के सफर के आज 20 साल पूरे, जाने कब...
Published : Dec 24, 2022, 4:08 pm IST
Updated : Dec 24, 2022, 4:08 pm IST
SHARE ARTICLE
20 Years of Delhi Metro: Today completes 20 years of Delhi Metro's journey, don't know when...
20 Years of Delhi Metro: Today completes 20 years of Delhi Metro's journey, don't know when...

दिल्ली मेट्रो ने 25 दिसंबर, 2002 को अपनी वाणिज्यिक सेवाएं शुरू की थी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम का नेटवर्क आज राजधानी और पड़ोसी शहरों में फैला है।

New Delhi :  दिल्ली मेट्रो के परिचालन के 20‌ वर्ष पूरे हो गए है। दिसंबर 2002 में मात्र 8.2 किलोमीटर के रास्ते पर छह स्टेशनों तक ‘रेड लाइन’ के साथ शुरुआत करने वाली दिल्ली मेट्रो का 2022 में 390 से अधिक किलोमीटर का नेटवर्क हो गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का नेटवर्क आज राष्ट्रीय राजधानी और पड़ोसी शहरों में कई गलियारों तक फैला है।

दिल्ली मेट्रो ने 25 दिसंबर, 2002 को अपनी वाणिज्यिक सेवाएं शुरू की थी। इससे एक दिन पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शाहदरा से तीस हजारी तक डीएमआरसी के 8.2 किलोमीटर तक फैले पहले मार्ग का उद्घाटन किया था।

पहली मेट्रो चलने के दो दशक पूरे होने के मौके पर दिल्ली मेट्रो शनिवार को विशेष ट्रेन चलाएगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह डीएमआरसी के लिए रोमांचक उपलब्धि है और छह बोगी वाली विशेष ट्रेन ‘रेड लाइन’ पर आज कश्मीरी गेट स्टेशन से वेलकम स्टेशन तक चलेगी।’’

वेलकम स्टेशन पर मेट्रो संचालन के 20 साल पूरे होने के मौके पर एक विशेष प्रदर्शनी लगायी जाएगी।

अधिकारियों ने पहले ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था कि 2002 में ‘रेड लाइन’ के उद्घाटन के एक दिन बाद भीड़ इतनी ‘‘ज्यादा’’ थी कि अधिकारियों को यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए ‘‘पेपर टिकट’’ जारी करने पड़े। डीएमआरसी का नेटवर्क 286 स्टेशन पर लगभग 392 किलोमीटर तक फैला हुआ 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM