खबरे |

खबरे |

अगले पांच-सात वर्षों में सभी एमसीडी स्कूल का कायाकल्प करेंगे : केजरीवाल
Published : Jun 26, 2023, 3:41 pm IST
Updated : Jun 26, 2023, 3:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Kejriwal
Kejriwal

केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ सरकार एमसीडी द्वारा संचालित स्कूलों में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने सरकारी स्कूलों में सुधार करके शहर की शिक्षा प्रणाली में अमीर और गरीब के बीच के अंतर को पाट दिया है। उन्होंने अगले पांच से सात वर्षों में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी स्कूलों के पुनर्विकास का वादा किया। वह लिबासपुर गांव में सर्वोदय सह-शिक्षा विद्यालय का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

केजरीवाल ने दावा किया कि इस विद्यालय की कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और सभागार दिल्ली के निजी स्कूलों के मुकाबले काफी अच्छे हैं। उन्होंने कहा, “पहले दिल्ली में सरकारी स्कूलों की हालत बहुत खराब हुआ करती थी। कक्षाएं तंबू के अंदर संचालित की जाती थीं, स्कूलों की छतें टूटी हुई थीं। वहां शौचालय या पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं थी। गरीब परिवार अपने बच्चों को ऐसे स्कूलों में भेजने के लिए मजबूर थे, लेकिन ‘आप’ सरकार ने दिल्ली की शिक्षा प्रणाली में अमीर और गरीब के बीच के अंतर को पाट दिया।”

केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ सरकार एमसीडी द्वारा संचालित स्कूलों में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने कहा, “हमने एमसीडी स्कूलों के कायाकल्प पर ध्यान देना शुरू कर दिया है और इसमें कम से से पांच से सात साल का समय लगेगा। ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने अच्छी शिक्षा प्राप्त की, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली, हम इस मुद्दे पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम युवाओं के लिए रोजगार सृजन को प्राथमिकता देंगे।”

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM