खबरे |

खबरे |

Delhi Excise Policy: दिल्ली की पुरानी शराब नीति को फिर से एक्सटेंशन मिलने की संभावना
Published : Sep 26, 2023, 12:46 pm IST
Updated : Sep 26, 2023, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मौजूदा नीति की अवधि 30 सितंबर को समाप्त हो रही है।

New Delhi: दिल्ली में पिछले साल एक सितंबर को लागू की गई पुरानी आबकारी नीति की अवधि को विस्तार दिए जाने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मौजूदा नीति की अवधि 30 सितंबर को समाप्त हो रही है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से अभी तक नई नीति की घोषणा नहीं की गई है। पिछले वर्ष जुलाई में उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा आबकारी नीति (नई) के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश किए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने अपनी नई नीति को रद्द कर पुरानी नीति को ही लागू कर दिया था।

दिल्ली सरकार द्वारा नई नीति तैयार करने और उसे लागू करने तक मौजूदा नीति को अस्थाई तौर पर एक सितंबर 2022 को लागू किया गया था। यह नीति 31 मार्च को समाप्त होने थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने इसे छह महीने के लिए यानी 30 सितंबर तक बढ़ा दिया।

इस बीच, नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन (एनआरएआई) के कोषाध्यक्ष मनप्रीत सिंह ने कहा कि होटल, क्लब और रेस्तरां (एचसीआर) श्रेणी के लिए आबकारी लाइसेंस धारकों को परमिट के नवीनीकरण के लिए पुलिस सत्यापन कराने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस कह रही है कि सत्यापन प्रक्रिया को किसी सरकारी एजेंसी या विभाग के माध्यम से आगे बढ़ाने की जरूरत है, न कि लाइसेंस धारक द्वारा। साथ ही, उन्होंने इतने कम समय में बड़ी संख्या में सत्यापन करने में असमर्थता व्यक्त की है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM