खबरे |

खबरे |

दिल्ली अब देश की ईवी राजधानी बन गई है : CM केजरीवाल
Published : Jun 27, 2023, 2:13 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 2:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi has now become the EV capital of the country: CM Kejriwal
Delhi has now become the EV capital of the country: CM Kejriwal

उन्होंने कहा, ‘‘ ... मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली में खरीदे गए सभी वाहनों में से 13 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन हैं।

New Delhi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली अब देश की ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) राजधानी बन गई है, जहां सबसे ज्यादा ईवी खरीदे जाते हैं। शहर में 42 ‘चार्जिंग स्टेशन’ के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में 2014 के बाद से प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ हमने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए और यह ध्यान में रखते हुए ईवी को बढ़ावा देना शुरू किया कि भविष्य उसका ही है। हमने ईवी के लिए 2020 में एक नीति बनाई और लक्ष्य रखा कि 2025 तक दिल्ली में खरीदे जाने वाले सभी वाहनों में से एक-चौथाई इलेक्ट्रिक वाहन हों।’’ शहर को देश की ईवी राजधानी बनाने और वाहन खंडों में, खासकर दोपहिया वाहनों, सार्वजनिक और माल वाहक की व्यापक श्रेणी में...ईवी को तेजी से बढ़ावा देने के मकसद से अगस्त 2020 में ‘दिल्ली ईवी नीति’ लाई गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ ... मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली में खरीदे गए सभी वाहनों में से 13 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन हैं। अगस्त 2020 से अभी तक दिल्ली में 1.28 लाख इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे गए हैं।’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग ने भी दिल्ली की ईवी नीति की सराहना की है।

केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में ‘चार्जिंग स्टेशन’ पर सबसे सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली के लोगों ने हमारा साथ दिया। यह एक जन अभियान बन गया है। हमारे यहां देश के सबसे अधिक ‘चार्जिंग स्टेशन’ हैं। देशभर के एक तिहाई ‘चार्जिंग स्टेशन’ दिल्ली में हैं।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM