खबरे |

खबरे |

Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट'
Published : Jun 27, 2023, 11:56 am IST
Updated : Jun 27, 2023, 11:56 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

New Delhi:  देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तड़के हुई हल्की बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान, सामान्य से तीन डिग्री नीचे 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में मंगलवार को सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक, पिछले 24 घंटे में 5.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 94 प्रतिशत रही।

मौसम विभाग ने आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने पूर्व में मंगलवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया था और आसमान में बादल छाए रहने, मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया था।

आईएमडी मौसम से जुड़ी चेतावनी के लिए चार रंगों का इस्तेमाल करता है जिसमें 'ग्रीन' का अर्थ है कि कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है, 'येलो' का अर्थ है कि नजर रखें और अद्यतन जानकारी लेते रहें, 'ऑरेंज' का अर्थ है कि किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहें और 'रेड' का अर्थ है कि अविलंब कार्रवाई करें। मानसून अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले, रविवार को देश की राजधानी में दस्तक दे चुका है जिससे दिल्लीवासियों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM