खबरे |

खबरे |

आंतरिक सर्वेक्षण से पता चलता है कि पार्टी एमसीडी चुनावों में 170 सीटें जीतेगी : दिल्ली भाजपा
Published : Nov 28, 2022, 5:27 pm IST
Updated : Nov 28, 2022, 5:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Internal survey shows party will win 170 seats in MCD polls: Delhi BJP
Internal survey shows party will win 170 seats in MCD polls: Delhi BJP

खुराना ने कहा, “सभी 250 वार्डों में किए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि भाजपा 170 सीटें जीतने जा रही है। 150 वार्ड ऐसे हैं जहां भाजपा...

New Delhi :  भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के एक आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, पार्टी अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में 250 वार्डों में से 170 पर जीत हासिल कर सकती है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख हरीश खुराना ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 13 नवंबर से 25 नवंबर के बीच कराए गए इस सर्वेक्षण में 43,750 मतदाताओं को शामिल किया गया था।

दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्डों के लिए मतदान चार दिसंबर को होना है और वोटों की गिनती तथा परिणामों की घोषणा सात दिसंबर को होगी।

खुराना ने कहा, “सभी 250 वार्डों में किए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि भाजपा 170 सीटें जीतने जा रही है। 150 वार्ड ऐसे हैं जहां भाजपा बहुत मजबूत स्थिति में है, जबकि 20-25 अन्य वार्ड हैं जहां पार्टी को अन्य दलों पर बढ़त है।”

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि एमसीडी चुनाव में भाजपा 180 वार्डों में जीत हासिल करेगी।

हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि एमसीडी चुनाव में उनकी पार्टी 200 सीटों पर जीतेगी।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि भाजपा के हिस्से में 20 सीटें भी नहीं आएंगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM