खबरे |

खबरे |

New Crime Delhi : दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारी, एक की मौत
Published : Dec 29, 2022, 11:30 am IST
Updated : Dec 29, 2022, 11:30 am IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: Motorcycle-borne miscreants shot two people, one died
New Delhi: Motorcycle-borne miscreants shot two people, one died

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात की है जब राजा और मनोज एक मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उन पर गोली चलायी और फरार हो गए।

New Delhi :  उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर दो युवकों को गोली मारी जिसमें एक की मौत हो गयी तथा अन्य व्यक्ति घायल है।  पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान मनोज (23) के रूप में जबकि घायल की पहचान 25 वर्षीय राजा के रूप में की गयी है। दोनों यहां पिंकी चौधरी कॉलोनी के निवासी हैं। राजा का अभी लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात की है जब राजा और मनोज एक मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उन दोनों का पीछा किया, उन पर गोली चलायी और फरार हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार हो रहा था लेकिन बुधवार को मनोज की मौत हो गयी।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है और षडयंत्रकारियों की पहचान कर ली गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा संदेह है कि साजिशकर्ताओं ने पुराना हिसाब चूकता करने के लिए शूटरों को भेजा था। हमने घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है। चूंकि, उस वक्त घना अंधेरा था और घना कोहरा भी था तो दृश्य साफ नहीं है। हमारी जांच चल रही है और शूटरों की पहचान किए जाने की कोशिश की जा रही है।’’ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM