खबरे |

खबरे |

राहुल गांधी ने स्वयं दिशानिर्देशों का ‘‘उल्लंघन’’ किया: सरकारी अधिकारी
Published : Dec 29, 2022, 12:18 pm IST
Updated : Dec 29, 2022, 12:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi himself
Rahul Gandhi himself "violated" the guidelines: Govt official

कांग्रेस की ओर से, राष्ट्रीय राजधानी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कथित सुरक्षा चूक की शिकायत करने पर सरकारी अधिकारियों ने यह बयान दिया है।

New Delhi : सरकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि राहुल गांधी के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे, जबकि उन्होंने स्वयं कई मौकों पर दिशानिर्देशों का ‘‘उल्लंघन’’ किया। कांग्रेस की ओर से, राष्ट्रीय राजधानी में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कथित सुरक्षा चूक की शिकायत करने के एक दिन बाद सरकारी अधिकारियों ने यह बयान दिया है।

कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को बुधवार को लिखे एक पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक होने का दावा करते हुए यात्रा में हिस्सा लेने वाले गांधी और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की थी।

इन आरोपों को खारिज करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा तब ही कारगर साबित होती है, जब उसे पाने वाले निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें।

अधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई मौकों पर राहुल गांधी ने स्वयं निर्धारित दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया और इस बात से उन्हें समय-समय पर अवगत भी कराया गया।अधिकारियों ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी द्वारा 2020 से सुरक्षा दिशानिर्देशों का 113 बार उल्लंघन किया गया ..।’’

अधिकारियों ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दिल्ली चरण के दौरान गांधी ने सुरक्षा दिशानिर्देशों का ‘‘उल्लंघन’’ किया और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जो उन्हें ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराती है, इस मामले को अलग से भी उठाएगी।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM