खबरे |

खबरे |

आम आदमी पार्टी ‘‘भाजपा के 15 साल बनाम ‘आप’ के 3 सप्ताह’’ अभियान की शुरुआत करेगी
Published : Dec 30, 2022, 6:16 pm IST
Updated : Dec 30, 2022, 6:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Aam Aadmi Party to launch
Aam Aadmi Party to launch "15 years of BJP vs 3 weeks of AAP" campaign

‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 250 सीटों में से 134 सीटों पर जीत दर्ज कर निगम में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया था।

New Delhi : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि पार्टी पिछले 20 दिनों में अपने पार्षदों द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देने के लिए शनिवार को ‘‘भाजपा के 15 साल बनाम ‘आप’ के 3 सप्ताह’’ अभियान की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि ‘आप’ पिछले 20 दिनों में अपने पार्षदों द्वारा किए गए कार्यों पर एक रिपोर्ट कार्ड साझा करेगी।

‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 250 सीटों में से 134 सीटों पर जीत दर्ज कर निगम में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया था।

पाठक ने कहा कि हालांकि नए पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होना बाकी है, लेकिन ‘आप’ के पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में काम शुरू कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि एमसीडी के नतीजे आने के महज 20 दिनों के भीतर पूरे शहर में ‘भारी बदलाव’ देखा जा सकता है।.

उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘‘अभी केवल तीन सप्ताह हुए हैं और हमारे पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में काम शुरू कर दिया है। हम ‘15 साल बनाम 3 सप्ताह’ नामक एक अभियान शुरू करेंगे और हम अपने पार्षदों द्वारा पिछले 20 दिनों में किए गए कार्यों के बारे में सभी को जानकारी देंगे।’’

उन्होंने कहा कि एमसीडी के नतीजे आने के बाद नालों की सफाई की गई है, पार्कों की सफाई की गई है और सफाई कर्मचारियों का ‘आप’ पार्षदों द्वारा सम्मान किया जा रहा है। पाठक ने कहा, ‘‘लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा होगा कि दिल्ली सिर्फ 20 दिनों में बदली हुई दिखती है। हमारे पार्षद शहर की बेहतरी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM