खबरे |

खबरे |

Delhi : मच्छर भगाने की कॉइल से घर में लगी आग, परिवार के 6 लोगों की मौत
Published : Mar 31, 2023, 1:42 pm IST
Updated : Mar 31, 2023, 1:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi: House catches fire due to mosquito repellent coil, 6 family members killed
Delhi: House catches fire due to mosquito repellent coil, 6 family members killed

हादसे में तीन अन्य लोग झुलस गए हैं।.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक ही परिवार के छह  लोगों की मौत हो गई है . बताया जा रहा है कि कमरे में मच्छर मारने के लिए लगाई गई कॉइल के गिरने से आग लग गयी जिससे एक शिशु समेत छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई । बता दें कि हादसे में तीन अन्य लोग झुलस गए हैं।.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय टिर्की ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि शास्त्री पार्क के मच्छी मार्केट में मजार वाला रोड पर एक घर में आग लग गयी है। टिर्की ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को पता चला कि नौ लोगों को जगप्रवेश चंद्र हॉस्पिटल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि उनमें से चार पुरुष, एक महिला और डेढ़ साल के एक बच्चे की मौत हो गयी। 15 साल की एक लड़की और 45 वर्षीय एक व्यक्ति झुलस गए हैं और उनका उपचार हो रहा है जबकि 22 वर्षीय व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

बताया जा रहा है  कि मच्छर भगाने के लिए जलाई गयी अगरबत्ती के रात में एक गद्दे पर गिरने से आग लग गयी। जहरीले धुएं के कारण घर में सो रहे लोग अचेत हो गए और उसके बाद दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गयी। मामले की जांच की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM