खबरे |

खबरे |

10 जनवरी को ‘वाइब्रेंट गुजरात’ सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
Published : Oct 6, 2023, 4:09 pm IST
Updated : Oct 6, 2023, 4:09 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन 10 जनवरी, 2024 को हमारे प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।"

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 जनवरी को वैश्विक ‘वाइब्रेंट गुजरात’ शिखर सम्मेलन के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को यहां यह बात कही। राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में गुजरात को सबसे अनुकूल निवेश गंतव्य के रूप में पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने वैश्विक कारोबारियों को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन 10 जनवरी, 2024 को हमारे प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि ‘भविष्य के प्रवेश द्वार’ की थीम पर आयोजित होने वाला शिखर सम्मेलन प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिखर सम्मेलन उन निवेशकों को "सुनहरा अवसर" प्रदान करेगा जो वैश्विक समकक्षों के साथ गुजरात की "अपार विकास क्षमता" के लिए इसके साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "सक्रिय नीति-आधारित दृष्टिकोण, व्यापार करने में आसानी, निवेशक-अनुकूल रवैया और मजबूत औद्योगिक बुनियादी ढांचे के कारण, गुजरात पिछले दो दशकों से निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान रहा है।"दसवां ‘वाइब्रेंट गुजरात’ शिखर सम्मेलन 10-12 जनवरी, 2024 को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में आयोजित होगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM