खबरे |

खबरे |

गुजरात: शेरों का पीछा करने और उन्हें परेशान करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Published : Jan 7, 2023, 6:34 pm IST
Updated : Jan 7, 2023, 6:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Three arrested for chasing and harassing lions in Gir Wildlife Sanctuary
Gujarat: Three arrested for chasing and harassing lions in Gir Wildlife Sanctuary

‘‘तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया, क्योंकि शेरों को परेशान करना एक गैर-जमानती अपराध है।

जूनागढ़ (गुजरात) :  गुजरात में जूनागढ़ जिले के गिर वन्यजीव अभयारण्य में शेरों का अपने वाहनों से पीछा कर उन्हें कथित तौर पर परेशान करने और मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वन अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।. एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में शामिल छह लोगों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जो राजस्थान के रहने वाले हैं।

वन अधिकारियों के अनुसार, जूनागढ़ जिले में सासन गिर के पास गिर वन्यजीव अभयारण्य में दो सप्ताह पहले इस घटना से संबंधित वीडियो रिकॉर्ड किये जाने की संभावना है।

एक वीडियो में, कुछ लोगों को दो वाहनों पर शेरों के झुंड का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। कुछ आरोपियों ने गांव की सड़क पर खतरनाक तरीके से शेरों के करीब गाड़ी चलाते हुए अपने मोबाइल फोन से वीडियो शूट किया।.

जूनागढ़ वन्यजीव मंडल की मुख्य वन संरक्षक अराधना साहू ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।.

अधिकारी ने कहा, ‘‘तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया, क्योंकि शेरों को परेशान करना एक गैर-जमानती अपराध है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।’’.

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियां उन वीडियो के आधार पर की गईं जो वायरल हुए और वन विभाग के संज्ञान में आई।. साहू ने कहा, ‘‘हमने उनमें से तीन को पूछताछ के लिए बुलाया था और उन्हें हिरासत में लिया है

Location: India, Gujarat, Junagadh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM