खबरे |

खबरे |

Gujarat Assembly Election 2022 Results : कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू,नतीजे का इंतजार
Published : Dec 8, 2022, 9:58 am IST
Updated : Dec 8, 2022, 9:58 am IST
SHARE ARTICLE
Gujarat Assembly Election 2022 Results: Counting begins amid tight security, waiting for results
Gujarat Assembly Election 2022 Results: Counting begins amid tight security, waiting for results

गुजरात में एक दिसंबर को पहले चरण में 89 सीट पर और पांच दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव में 93 सीट पर मतदान हुआ था।

अहमदाबाद :  गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना राज्य के 37 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे आरंभ हुई, जबकि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में दर्ज वोटों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी। मतगणना प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए आयोग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मतगणना प्रक्रिया का वीडियो भी बनाया जाएगा।

मतगणना केंद्रों पर कुल 182 मतगणना पर्यवेक्षक और इतने ही निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक मतगणना पटल पर एक सूक्ष्म पर्यवेक्षक, एक मतगणना पर्यवेक्षक और एक मतगणना सहायक भी मौजूद रहता है।

गुजरात में एक दिसंबर को पहले चरण में 89 सीट पर और पांच दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव में 93 सीट पर मतदान हुआ था। गुजरात में इस साल 66.31 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 2017 में 71.28 प्रतिशत मतदान हुआ था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 182 सीट और आम आदमी पार्टी (आप) ने 181 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 179 और उसके सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दो सीट पर चुनाव लड़ा।

गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल 1,621 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM