खबरे |

खबरे |

गुजरात: कच्छ जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं
Published : Mar 20, 2023, 11:41 am IST
Updated : Mar 20, 2023, 11:41 am IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: 3.2 magnitude earthquake in Kutch district, no loss of life or property
Gujarat: 3.2 magnitude earthquake in Kutch district, no loss of life or property

ISR ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद :  गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। जिले के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है आईएसआर के अनुसार, भूकंप सुबह सात बजकर 35 मिनट पर आया, जिसका केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ शहर से करीब 10 किलोमीटर उत्तर-पूर्वोत्तर (एनएनई) में था।

कच्छ जिले में भूकंप का खतरा ‘‘अधिक’’ बना रहता है और नियमित रूप से यहां हल्के झटके महसूस किए जाते हैं। गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) के अनुसार, राज्य अकसर भूकंप की मार झेलता रहा है और 1819, 1845, 1847, 1848, 1864, 1903, 1938, 1956 तथा 2001 में यहां भीषण भूकंप महसूस किए गए थे।

वर्ष 2001 में कच्छ में आया भूकंप, भारत में पिछली दो शताब्दियों का दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। इसमें 13,800 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और अन्य 1.67 लाख लोग घायल हुए थे।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM