खबरे |

खबरे |

गुजरात: अमित शाह ने माणसा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया
Published : Mar 31, 2023, 5:44 pm IST
Updated : Mar 31, 2023, 5:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Amit Shah inaugurated and laid the foundation stone of several projects in Mansa.
Gujarat: Amit Shah inaugurated and laid the foundation stone of several projects in Mansa.

उन्होंने कहा, ‘‘हम माणसा और उसके आसपास की झीलों को भरने के लिए शोधित पानी का भी उपयोग करेंगे।

अहमदाबाद : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से गुजरात में अपनी गांधीनगर लोकसभा सीट के हिस्से माणसा शहर में कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन किया और अन्य की आधारशिला रखी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि कुल मिलाकर 56 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं में चंद्रसर झील का नवीनीकरण, अन्य जलाशयों को जोड़ना और उन्हें नर्मदा के पानी से भरना तथा भूमिगत सीवरेज नेटवर्क शामिल हैं।

इस अवसर पर शाह ने निजी दानदाताओं की मदद से माणसा में एक मौजूदा सरकारी अस्पताल के उन्नयन के साथ-साथ भविष्य में इस सुविधा से जुड़ा एक मेडिकल कॉलेज शुरू करने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों के दौरान, भारतीय जनता पार्टी सरकार ने माणसा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1,182 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए हैं। इसमें माणसा-कलोल राजमार्ग का निर्माण भी शामिल है, जिसने गांधीनगर जिले के इन दो शहरों के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर दिया है।’’

शाह ने चंद्रसर झील के जीर्णोद्धार कार्य और आसपास की अन्य झीलों को नर्मदा के पानी से भरने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उनकी सरकार की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम माणसा और उसके आसपास की झीलों को भरने के लिए शोधित पानी का भी उपयोग करेंगे। राज्य सरकार ने भूजल के पुनर्भरण के लिए इन झीलों के पास कुएं खोदने की भी योजना बनाई है। मुझे विश्वास है कि इस कवायद से भूजल स्तर 50 फुट तक बढ़ जाएगा।’’

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM