खबरे |

खबरे |

Haryana Train Accident News: हरियाणा के करनाल में मालगाड़ी पटरी से उतरी, दिल्ली-अंबाला रेल यातायात बाधित
Published : Jul 2, 2024, 12:38 pm IST
Updated : Jul 2, 2024, 12:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Train Accident, derailed goods train in karnal news in hindi
Haryana Train Accident, derailed goods train in karnal news in hindi

हरियाणा के करनाल में तरौरी के पास सुबह 4 से 4.30 बजे के बीच मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Haryana Train Accident News In Hindi: हरियाणा के करनाल में आज एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि सामने आई जानकारी के मुताबिक व्यस्त दिल्ली-अंबाला मार्ग पर रेल यातायात उस समय ठप्प हो गया जब मालगाड़ियों के कई कंटेनर रेलवे लाइनों के पास पटरी से उतर गए, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के करनाल में तरौरी के पास सुबह 4 से 4.30 बजे के बीच मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की और स्थिति का आकलन करने के लिए दोनों दिशाओं में ट्रेन सेवाएं पर रोक लगाई गई ताकि जल्द से जल्द पटरियों से मालगाड़ी के कंटेनर हटाए जाए।

वहीं इस दौरान इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

रेलवे अधिकारियों ने कंटेनरों को हटाने और ट्रैक की कार्यक्षमता को बहाल करने के लिए लोगों और मशीनों को काम पर लगा दिया है। घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं, माना जा रहा है कि यह किसी तकनीकी खराबी या मानवीय भूल के कारण हुआ है।

गौर हो कि इस हादसे के कारण अमरपाली और ऊंचाहार सहित कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। वहीं रेल यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, कई लोग करनाल स्टेशन पर फंसे हुए हैं।

(For more news apart from Haryana Train Accident, derailed goods train in karnal news in  hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Haryana, Karnal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM