खबरे |

खबरे |

हरियाणा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, 32 लाख रुपये का नशीला पदार्थ बरामद
Published : Sep 4, 2023, 4:02 pm IST
Updated : Sep 4, 2023, 4:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana police arrested drug smuggler, drugs worth Rs 32 lakh recovered(File photo)
Haryana police arrested drug smuggler, drugs worth Rs 32 lakh recovered(File photo)

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सतीश के रूप में हुई है और उसके पास से एक कार भी जब्त की गई है।

गुरुग्राम (हरियाणा) : हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कम से कम 32 लाख रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सतीश के रूप में हुई है और उसके पास से एक कार भी जब्त की गई है।

एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात पलवल-टप्पल रोड पर अवरोधक लगाए गए। उन्होंने बताया, ‘‘जब सतीश अवरोधक पर पहुंचा तो उसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसने भागने की कोशिश की।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सतीश को पकड़ लिया और उसके कब्जे से 23.50 किलोग्राम सुल्फा और 2.60 किलोग्राम अफीम बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि हिसार जिले में हांसी के रहने वाले सतीश के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 32 लाख रुपये आंकी गई है।

सतीश को गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारी अनिल छिल्लर ने बताया कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए उसकी हिरासत मांगी जाएगी। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM