खबरे |

खबरे |

करनाल पहुंची ‘भारत जोड़ो यात्रा’, मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने राहुल गांधी संग मिलाया कदम
Published : Jan 7, 2023, 12:56 pm IST
Updated : Jan 7, 2023, 12:56 pm IST
SHARE ARTICLE
'Bharat Jodo Yatra' reached Karnal, boxer Vijender Singh, Congress leaders participated in the yatra
'Bharat Jodo Yatra' reached Karnal, boxer Vijender Singh, Congress leaders participated in the yatra

हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक यात्रा के पहले चरण में 130 किलोमीटर की दूरी तय की गई और यह नूहं, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी।

करनाल (हरियाणा) :  कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह हरियाणा में पानीपत से करनाल जिले में पहुंची और सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां घरौंदा में कोहंद गांव से शुरू हुई यात्रा में भाग लिया।

यह यात्रा यहां इन्द्री में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी और अगले दिन सुबह कुरुक्षेत्र जिले की ओर बढ़ेगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने बृहस्पतिवार की शाम उत्तर प्रदेश से हरियाणा में पुन: प्रवेश किया था।

गांधी ने शुक्रवार को पानीपत में एक रैली को संबोधित किया और अर्थव्यवस्था तथा बेरोजगारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की।

हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक यात्रा के पहले चरण में 130 किलोमीटर की दूरी तय की गई और यह नूहं, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी .

Location: India, Haryana, Karnal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM