खबरे |

खबरे |

महिला ने की गांव में फैक्ट्री लगाने की मांग, CM खट्टर ने हंसी में उड़ाई बात, कहा- तुम्हें चांद पर भेजेंगे
Published : Sep 8, 2023, 1:42 pm IST
Updated : Sep 8, 2023, 1:42 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Khattar
CM Khattar

अब इस वीडियो को लेकर सीएम खट्टर विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं.

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) का जनसंवाद कार्यक्रम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. हिसार में हुए जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जनसंवाद में महिला द्वारा रोजगार मांगने और गांव में फैक्ट्री लगाने की बात पर सीएम खट्टर  महिला को चंद्रयान-4 पर भेजने की बातें कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में महिला को अपने पड़ोसी गांव भटोल जट्टां में एक कारखाना स्थापित करने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है ताकि महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर पैदा हो सके. इसपर सीएम खट्टर ने महिला का कथित तौर पर मजाक उड़ाते हुए कहा कि तुम्हें चंद्रयान-4 मिशन पर भेजा जाएगा. 

CM की इस बात पर वहां सबकी हंसी छूट गई। इसके बाद CM ने महिला को नीचे बिठा दिया। वहीं अब इस वीडियो को लेकर सीएम खट्टर विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं.

BJP के मुख्यमंत्री की सोच देखिए’

सीएम खट्टर पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘BJP के मुख्यमंत्री की सोच देखिए...हरियाणा में एक महिला ने CM खट्टर से कहा कि उसके क्षेत्र में फैक्ट्री लगा दी जाए, जिससे उसे और दूसरी महिलाओं को काम मिल सके। इसके जवाब में CM चेहरे पर बेशर्म हंसी लिए कहते हैं, अगली बार तुम्हें चंद्रयान से चांद पर भेजेंगे। और उस गरीब महिला की वाजिब मांग का मजाक उड़ाते हुए उसे बैठ जाने की हिदायत देते हैं। CM खट्टर ने बिलकुल वही किया जो BJP और RSS की सोच है। BJP और RSS में महिलाओं का सम्मान नहीं है, उनके लिए जगह नहीं है।
लानत है!’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM